खुशियां मातम में बदली! ईद मनाने जा रहा परिवार हुआ भयानक हादसे का शिकार, युवक की मौत...पत्नी और बेटे की हालत नाजुक

Edited By Harman, Updated: 28 May, 2026 04:52 PM

a family going to celebrate eid met with a terrible accident

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ईद के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक के नीचे बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर शाहाबाद क्षेत्र में ईद के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जीटी रोड स्थित अमन डीलक्स ढाबे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी।

मृतक की पहचान गांव लंडा निवासी युसुफ खान के रूप में हुई है। युसुफ जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर वह अपनी पत्नी सबरी और बेटे सहबीर के साथ बाइक पर गांव से शाहाबाद जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक काफी तेज गति में था। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहे युसुफ को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी बाइक सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे के बाद ट्रक बाइक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसे में युसुफ बाइक के साथ ट्रक के नीचे फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी सबरी जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाती रही। चीख-पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायल सबरी और सहबीर को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

ईद की खुशियां मनाने निकला परिवार कुछ ही पलों में हादसे का शिकार हो गया। युसुफ की मौत की खबर गांव लंडा पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!