B.Ed की परीक्षा देने पति के साथ घर से निकली थी महिला, लेकिन रास्ते में मिल गई मौत; पलभर में एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार

Edited By Harman, Updated: 06 Jun, 2026 01:45 PM

speeding car runs over woman on her way to take b ed exam

पानीपत में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे ने दो बच्चियों के सिर से मां का साया छीन लिया है। दरअसल आज शनिवार सुबह समालखा जीटी रोड पर बीएड परीक्षा देने जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। वहीं महिला की मौके पर ही सांसे...

पानीपत : पानीपत में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे ने दो बच्चियों के सिर से मां का साया छीन लिया है। दरअसल आज शनिवार सुबह समालखा जीटी रोड पर बीएड परीक्षा देने जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। वहीं महिला की मौके पर ही सांसे थम गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना समालखा एलएनटी कॉलेज के सामने दिल्ली रोड पर हुई है। मृतका की पहचान परमजीत (30) निवासी कश्मीरी कालोनी नजबगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परमजीत अपने पति राकेश के साथ पानीपत बस स्टैंड से बस मे बैठ कर एलएनटी कॉलेज बीएड की परीक्षा देने जा रही थी। दोनों बस से उतरकर सड़क पार कर ही रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि परमजीत की मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका की दो बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना का मंजर देख लोग दहल गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!