Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 May, 2026 04:35 PM

तेज रफ्तार ऑटो के कहर ने एक छात्रा की जिंदगी निगल ली। ऑटो का अगला पहियां निकलने के कारण ऑटो में सवार छात्रा सड़क पर गिरी और उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर...
गुड़गांव,(ब्यूरो): तेज रफ्तार ऑटो के कहर ने एक छात्रा की जिंदगी निगल ली। ऑटो का अगला पहियां निकलने के कारण ऑटो में सवार छात्रा सड़क पर गिरी और उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के अररिया जिले की रहने वाली 27 वर्षीय प्रीती कुमारी गुरुग्राम में रह रही थी और उसकी बीएड की परीक्षा थी। 23 मई को वह गुड़गांव से नूंह के सरकारी कॉलेज बिस्सर अकबरपुर से परीक्षा देकर ऑटो में बैठकर गुरुग्राम वापस लौट रही थी। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थी। चश्मदीदों के मुताबिक, चालक पुराने और खटारा ऑटो को बेहद तेज रफ्तार और गफलत में चला रहा था। सवारियों ने कई बार ऑटो की गति कम करने को कहा, लेकिन उसने एक न सुनी।
ऑटो एसपीआर रोड के पास पहुंचा, तेज गति के कारण गाड़ी का अगला पहिया निकल गया। संतुलन बिगड़ने से प्रीती सड़क पर गिर गई और उसके सिर पर गहरी चोट आई। राहगीरों ने उसे तुरंत हीरो होंडा चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान प्रीती ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई अभिषेक कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।