Edited By Shivam, Updated: 11 Oct, 2021 05:16 PM
ऐलनाबाद उप चुनाव को लेकर सियासी दलों में जोड़-तोड़ की रणनीति जोर पकडऩे लगी है। जहां आज एक तरफ जगदीश नेहरा ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस को चंडीगढ़ से झटका दिया है। ऐलनाबाद विधानसभा सीट से 2014 में कांग्रेस की...
ऐलनाबाद (सुरेन्द्र): ऐलनाबाद उप चुनाव को लेकर सियासी दलों में जोड़-तोड़ की रणनीति जोर पकडऩे लगी है। जहां आज एक तरफ जगदीश नेहरा ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस को चंडीगढ़ से झटका दिया है। ऐलनाबाद विधानसभा सीट से 2014 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे वाले रमेश भादू ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया।
रमेश भादू ने आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस मुलाकात के बाद भादू ने कहा कि हलके का विकास और मेरिट पर नौकरी, सिर्फ मनोहर लाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक आवाज पर ऐलनाबाद की नहरों और सेम की समस्या को हल किया है, इसलिए उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए हमने भाजपा ज्वाइन की है।