कांग्रेस सांसद JP का भाजपा पर तीखा हमला, न्यू एजुकेशन पॉलिसी को बताया फेल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Aug, 2025 07:49 PM

congress mp jp attack on bjp calls new education policy failure

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नई शिक्षा नीति को फेक करार देते हुए दावा किया कि इससे बच्चों का पढ़ाई से रुझान खत्म हो गया है।

उचाना (हरदीप श्योकन्द) : शुक्रवार को कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार भाजपा और चौटाला परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नई शिक्षा नीति को फेक करार देते हुए दावा किया कि इससे बच्चों का पढ़ाई से रुझान खत्म हो गया है। जेपी ने कहा  सरकारी कॉलेज में इस बार पिछले साल की तुलना में बहुत कम एडमिशन हुए हैं। बच्चे कॉलेज में जाना ही नहीं चाहते। यह इस बात का प्रमाण है कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी पूरी तरह विफल है। 

नेहरू के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा पंडित नेहरू न होते तो भाखड़ा डैम आईआईटी जहाज निर्माण कारखाना जैसी योजनाएं न बनतीं। आज जो बेंगलुरु में जहाज बनते हैं। वह भी नेहरू की सोच का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि संसद में राहुल गांधी के सवालों का प्रधानमंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

जेपी ने इनेलो और जेजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा चौटाला परिवार शुरू से भाजपा के लिए काम करता आ रहा है। चुनाव से पहले किसान आंदोलन में साथ दिखे। लेकिन जीतने के बाद हर मोर्चे पर भाजपा को सपोर्ट किया। उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति चुनाव में भी भाजपा को वोट दिया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!