बलजीत सिंह को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस अहम पद पर किया नियुक्त

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Nov, 2025 08:19 PM

baljit singh was appointed as the city head of panipat congress

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को हरियाणा कांग्रेस संगठन में एक अहम नियुक्ति की घोषणा की है।

नई दिल्ली : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को हरियाणा कांग्रेस संगठन में एक अहम नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने बलजीत सिंह को पानीपत (शहरी) जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने को मंज़ूरी दे दी है। यह नियुक्ति संगठन सृजन अभियान के तहत की गई है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बलजीत सिंह कांग्रेस नेता बुल्ले शाह के करीबी हैं। कांग्रेस नेता बुल्ले शाह शहरी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। ये भी बताया जा रहा है कि बलजीत सिंह हुड्डा खेमे से आते हैं। फिलहाल बलजीत सिंह को पानीपत (शहरी) जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!