Assembly Election Results: हरियाणा की 10 VIP सीटें- जानिए किसने हासिल की जीत...किसके हाथ लगी हार

Edited By Isha, Updated: 08 Oct, 2024 04:59 PM

assembly election results everyone s eyes are on 10 vip seats in haryana

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में लाडवा सीट से नायब सैनी, अंबाला कैंट में अनिल विज और गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा आगे चल रहे हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर को राज्य में 67.90% वोटिंग हुई।

हरियाणा डेस्कः हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग चल रही है। इस चुनाव में 10 ऐसी VIP सीटें हैं, जिन पर सबकी नजर लगी रही। अब इनके नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मदीवार चित्रा सरवारा को हराया है।

VIP सीटों पर क्या है स्थिति
 

सीट   उम्मीदवार
  जीत\हार
अंबाला कैंट अनिल विज    जीत
तोशाम श्रुति चौधरी     जीत
हिसार  सावित्री जिंदल     जीत
आदमपुर  भव्य बिश्नोई   -
जुलाना विनेश फोगाट    जीत
उचाना दुष्यंत चौटाला   हारे
लाडवा नायब सैनी   जीत
अटेली  आरती राव   जीत
सिरसा गौपाल कांडा हारे
गढ़ी सांपला किलोई भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा जीत

 

 

इनमें जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट 6 हजार 15 वोट से चुनाव जीत गई हैं। लाडवा से नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है। वह भाजपा की तरफ से CM फेस हैं।



 हिसार में भाजपा से बागी देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल जीत गई हैं। उनकी जीत में सबसे अहम विजयी जुलूस रहा। जिसमें उनके भाजपा से सांसद बेटे नवीन जिंदल भी शामिल हुए। सावित्री ने टिकट न मिलने पर भाजपा से ही बागी होकर चुनाव लड़ा था।


 
अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मदीवार चित्रा सरवारा को हराया है। इसी तरह, भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव जीत गए हैं।



सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने जीत दर्ज की है।



तोशाम में श्रुति चौधरी चुनाव जीतीं
तोशाम सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने चचेरे भाई कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी को चुनाव में हराया है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!