चुनाव ड्यूटी में गश्त के दौरान ASI व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2019 01:39 PM

asi during patrol in election duty and scuffle with other policemen

शहर के भापरा में चुनाव ड्यूटी में गश्त के दौरान ए.एस.आई. व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई, गाली-गलौच करने, सरकारी काम में बाधा डालने व जेब से पिस्टल निकालकर गोली मारने की बात कहने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस

समालखा (राकेश): शहर के भापरा में चुनाव ड्यूटी में गश्त के दौरान ए.एस.आई. व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई, गाली-गलौच करने, सरकारी काम में बाधा डालने व जेब से पिस्टल निकालकर गोली मारने की बात कहने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर देर रात को एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेजा गया। जबकि इस मामले में दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ए.एस.आई. वीरेंद्र के मुताबिक वह सरकारी गाड़ी में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ चुनाव ड्यूटी में बस अड्डा समालखा से गश्त करते हुए भापरा पहुंचे, तो इस दौरान 2 युवक ठेके के पास बैठे हुए थे।

इस दौरान पुलिस ने चैक किया तो आरोप है कि दोनों युवक पुलिस के साथ हाथापाई व गाली-गलौच करने लगे। दोनों में से एक युवक ने जेब से पिस्टल निकालकर गोली मारने की बात कहीं और मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल वासी भापरा, जबकि दूसरे युवक का नाम आशु वासी भापरा समालखा बताया। ए.एस.आई. ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के संबंध में ठेके बंद करवाने व चैक करने में अनिल व आशु ने सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस के साथ हाथापाई करने के अलावा व आशु ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की बात कहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!