गोहाना: होली पर हुड़दंगियों का जमावड़ा, नागरिक अस्पताल पहुंचे 67 मरीज... छुट्टी रद्द कर ड्यूटी पर डटे रहे डॉक्टर

Edited By Isha, Updated: 05 Mar, 2026 05:51 PM

hooligans gather on holi 67 patients arrive at the civil hospital

रंगों के त्योहार होली पर जहां आम जनमानस जश्न मना रहा था, वहीं गोहाना के नागरिक अस्पताल का स्टाफ मानवता की सेवा के लिए मुस्तैदी से डटा रहा। त्योहार के दौरान होने वाले संभावित झगड़ों और सड़क हादसों को

गोहानासुनील): रंगों के त्योहार होली पर जहां आम जनमानस जश्न मना रहा था, वहीं गोहाना के नागरिक अस्पताल का स्टाफ मानवता की सेवा के लिए मुस्तैदी से डटा रहा। त्योहार के दौरान होने वाले संभावित झगड़ों और सड़क हादसों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पहले ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें 'हाई अलर्ट' पर रखा था।


होली के दिन गोहाना नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में कुल 67 मरीज पहुंचे। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से अधिकांश मामले आपसी लड़ाई-झगड़े, शराब पीकर वाहन चलाने और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े थे। समय पर डॉक्टरों की उपलब्धता के कारण सभी घायलों को त्वरित उपचार मिला।

 
अस्पताल प्रशासन ने त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए पहले ही विशेष इंतजाम किए थे। सुरक्षा और इलाज के मद्देनजर सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई थीं। अस्पताल के एसएमओ (SMO) ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए पूरी व्यवस्था की निगरानी की। डॉ. संजय छिकारा, SMO, नागरिक अस्पताल गोहाना ने बताया कि "होली के त्योहार को देखते हुए हमने पहले ही सभी डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी थीं और उन्हें आपातकालीन सेवाओं में तैनात किया गया था। हमें अंदेशा था कि लड़ाई-झगड़े और सड़क हादसों के मामले बढ़ सकते हैं। कल कुल 67 मरीज अस्पताल में आए, जिनका समय पर इलाज किया गया। डॉक्टरों और स्टाफ की मुस्तैदी के कारण किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी नहीं आई।"


एसएमओ ने त्योहार के दिन भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने वाले सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई का पात्र बताया। उन्होंने कहा कि स्टाफ की इसी मुस्तैदी की वजह से किसी भी अप्रिय स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सका और सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!