रेवाड़ी में ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Oct, 2025 04:48 PM

asi commits suicide in rewari

रेवाड़ी जिले में हरियाणा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने रविवार को अपने पैतृक घर में आत्महत्या कर ली।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी के जैनाबाद गांव में हरियाणा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) कृष्ण यादव (40) ने रविवार को अपने पैतृक घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डहीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल भेज दिया। डहीना चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि घटना के समय कृष्ण अपने गांव आए हुए थे। उनके दो नाबालिग बच्चे हैं।

जानकारी के अनुसार कृष्ण गुरुग्राम पुलिस में तैनात थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कृष्ण ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी दिल्ली में PGT टीचर के रूप में काम करती हैं। 

PunjabKesari

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पत्नी व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और घटनाक्रम की विस्तृत छानबीन कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!