नहीं थम रही यूपी के गेहूं की आवक, पुलिस ने जब्त किए पांच वाहन

Edited By Shivam, Updated: 26 Apr, 2019 03:54 PM

arrival of wheat from up not stopping five vehicles caught

हथीन अनाज मंडी में उत्तरप्रदेश से बेचने के लिए जा रहे गेहूं के कट्टों से लदे पांच ओवरलोडिड वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। जिनमें तीन बिना नंबर के  ट्रैक्टर-ट्राला व एक यूपी नंबर आयशर कैंटरा तथा एक ट्रक शामिल हैं। उक्त पांचों वाहनों को हथीन थाना...

हथीन (ब्यूरो): हथीन अनाज मंडी में उत्तरप्रदेश से बेचने के लिए जा रहे गेहूं के कट्टों से लदे पांच ओवरलोडिड वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। जिनमें तीन बिना नंबर के  ट्रैक्टर-ट्राला व एक यूपी नंबर आयशर कैंटरा तथा एक ट्रक शामिल हैं। उक्त पांचों वाहनों को हथीन थाना पुलिस ने इंपाउंड कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक उक्त गेहूं यूपी के किसानों का भी नहीं है। बल्कि व्यापारियों का है। जोकि वहां से सस्ते दामों पर खरीदकर हथीन अनाज मंडी के चंद आढतियों के मार्फत सरकारी खरीद एजेंसियों को बेचकर आढती व व्यापारी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। पुलिस ने तीनों ट्रेक्टरों के व्यवसायिक रूप में इस्तेमाल करने के आरोप में चालान काटकर इंपाउंड किए हैं। तथा आयशर कैंटरा व ट्रक के ओवरलोडिंग के चालन काट, इंपाउंड कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!