बहादुरगढ़:  लोहारहेड़ी गांव में तड़के बरपा कहर, अचानक मकान की दीवार ढहने से थम गई सांसे, महिला की मौत से गम में डूबा परिवार

Edited By Harman, Updated: 22 Jun, 2026 11:04 AM

bahadurgarh woman dies after wall collapses in loharheri village

बहादुरगढ़ के लोहारहेड़ी गांव से आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मकान की दीवार गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ के लोहारहेड़ी गांव से आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मकान की दीवार गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, लोहारहेड़ी गांव निवासी निर्मला (52) पत्नी अतर सिंह सोमवार सुबह अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान सुबह करीब 7:30 बजे मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे दबने से निर्मला के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि महिला को संभलने का भी मौका नहीं मिला। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!