सिंघु बॉर्डर पर एक और युवा किसान ने तोड़ा दम, हृदय गति रुकने से हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Mar, 2021 04:06 PM

another young farmer dies on singhu border death due to cardiac arrest

तीन कृषि बिलों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। सिंघु बॉर्डर पर आज फिर एक किसान ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवा किसान हरेंद्र सिंह करनाल के असंध का रहने वाला था और हृदयाघात की वजह से उसकी मौत हुई...

सोनीपत (पवन राठी) : तीन कृषि बिलों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। सिंघु बॉर्डर पर आज फिर एक किसान ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवा किसान हरेंद्र सिंह करनाल के असंध का रहने वाला था और हृदयाघात की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

PunjabKesari
किसान जगदीप ने बताया कि वह शुरू से ही आंदोलन में जुड़ा हुआ है और सेवा ही कर रहा है। वहीं अब दोबारा 4 मार्च को वह आया था और कल केएमपी के जाम में भी वह शामिल था। सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि मृतक हरेंद्र सिंह की पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है और उसकी भी आज मौत हो गई। अब इनके पीछे एक 7 साल का बेटा रह गया है। 

जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य अस्पताल लाया गया है। यह खेतीबाड़ी का काम करता था और शुरू से ही आंदोलन में शामिल था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!