Edited By Manisha rana, Updated: 17 Feb, 2025 01:53 PM

अमेरिका में अवैध रूप से गए भारतीयों के डिपोर्ट का सिलसिला जारी है।
हरियाणा डेस्क : अमेरिका में अवैध रूप से गए भारतीयों के डिपोर्ट का सिलसिला जारी है। रविवार को अमेरिकी विमान 114 लोगों का तीसरा जत्था लेकर अमृतसर एयरपोर्ट उतरा जिनमें से 44 नागरिक हरियाणा के है। बताया जा रहा है कि अभी तक कुल 110 हरियाणवियों को अमेरिका से निकाला जा चुका है। ये वो लोग हैं जो अमेरिका में अवैध रूप से गए थे। नई पॉलिसी के तहत अमेरिका इन्हें अब डिपोर्ट कर रहा है।
रविवार को तीसरा जत्था पहुंचा भारत
अमेरिका से रविवार को अवैध भारतीयों का तीसरा जत्था अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। भारत पहुंचे 114 लोगों में 44 हरियाणा से हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉक्यूमेंटेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लोगों को उनके राज्य भेजा जा रहा है। शनिवार यानी 15 फरवरी को अमेरिका ने वहां अवैध रूप से रह रहे दूसरे जत्थे को भारत रवाना किया था। शनिवार देर रात अमेरिकी विमान 116 भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। इसमें 33 हरियाणा से थे। वहीं पहले जत्थे में 5 फरवरी को 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था। इनमें हरियाणा के 33 युवक थे।
बता दें कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे लोगों को ट्रंप प्रशासन ने देश से बाहर करने का फैसला किया है। डिपोर्ट किए गए लोगों में वो शामिल हैं, जो अवैध रूप से उनके देश में प्रवेश करते हैं या वीजा की अवधि से अधिक समय तक देश में रहते हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)