बाढ़ के खतरे से अंबाला प्रशासन अलर्ट, सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द (Video)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 02 Jul, 2018 12:00 PM

मानसून देश भर में दस्तक दे चुका है। अंबाला में मानसून फिलहाल कमजोर है और यहां उम्मीद के मुताबिक काफी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है जिसके बाद अंबाला प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मानसून...

अंबाला (अमन कपूर): मानसून देश भर में दस्तक दे चुका है। अंबाला में मानसून फिलहाल कमजोर है और यहां उम्मीद के मुताबिक काफी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है जिसके बाद अंबाला प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मानसून में बाढ़ के खतरे को देखते हुए अंबाला प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही अंबाला प्रशासन ने धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से आपदा प्रबंधन की स्थिति के समय सहयोग की अपील भी की है ताकि जरूरत पड़ने पर उनके परिसरों में लोगों के ठहरने और भोजन पानी की व्यवस्था हो सके। 
PunjabKesari
अंबाला के एसडीएम का दावा है कि अबकी बार जिस तरह से विभिन्न विभागों ने तालमेल से सफाई के काम को अंजाम दिया वह काबिल ए तारीफ है। इसलिए बाढ़ की संभावना न के बराबर है। फिर भी अंबाला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। प्रशासन का दावा है कि अब की बार नालों की सफ़ाई बहुत अच्छे से हुई है इसलिए बाढ़ आने की संभावनाएं कम ही हैं।
PunjabKesari
वहीं सरकारी फरमान के बाद धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रशासन की पूरी मदद करने का भरोसा दिया है। पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव बीएस बिंद्रा ने कहा कि प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक की है। हर बार सिख समुदाय और गुरुद्वारों के ओर से जरूरत पड़ने पर आगे बढ़कर लोगों की सेवा की जाती है। अबकी बार भी वाहेगुरु के आशीर्वाद से गुरुद्वारा साहिब की संगत मदद के लिए तैयार खड़ी हैं। चाहे जरूरतमन्दों के ठहरने की व्यवस्था की बात हो या फिर लंगर की सेवा की। हर स्थिति में गुरु के सेवक प्रशासन के साथ खड़े हैं। 
PunjabKesari
वहीं अंबाला की अग्रवाल सभा भी प्रशासनिक आदेशों के बाद मदद के लिए बिल्कुल तैयार खड़ी है। सभा के उप प्रधान उमेश गुप्ता बताते हैं कि अग्रवाल धर्मशाला में लोगों के ठहरने और उनके खाने पीने के पर्याप्त इंतजाम हैं। हर स्थिति में अंबाला की संस्थाएं प्रशासन के साथ खड़ी हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!