Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2026 01:51 PM

करनाल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में घायल बदमाश जो इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया था। 5 हजार के इनामी बदमाश गुरजीत को करनाल सीआईए वन शाखा ने अंबाला से पकड़ा। बदमाश गुरजीत को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड पर लेगी।
करनाल : करनाल पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में घायल बदमाश जो इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया था। 5 हजार के इनामी बदमाश गुरजीत को करनाल सीआईए वन शाखा ने अंबाला से पकड़ा। बदमाश गुरजीत को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड पर लेगी।
बता दें कि 28 मई की रात करीब 12 बजे गुरजीत पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। गुरजीत आरोपी खरड़ दिल्ली का रहने वाला था। कई पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कई जिलों में मामले दर्ज थे। गुरजीत पर 5 हजार का इनाम था। मिली जानकारी के अनुसार ,पकड़ा गया बदमाश गुरजीत जिस पर कई जिलों में पहले भी मामले दर्ज हैं। पेट्रोल पंपों को ही यह अक्सर निशाना बनाया करता था। अब दोबारा से बदमाश पुलिस की हत्थे चढ़ा है।आज इसे पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लगी। कहीं ना कहीं करनाल पुलिस के लिए भी राहत की बात है। बदमाश गुरजीत को पकड़ने के बाद क्योंकि जिस तरह से पुलिस को चकमा देकर यह बदमाश फरार हुआ था उसके बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल या निशान उठ रहे थे।