Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Jun, 2025 09:08 PM

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से हिसार-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व भाजपा के अन्य बड़े नेता उपस्थित रहे।
हिसार (विनोद सैनी) : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज महाराजा अग्रसेन हिसार हवाई अड्डे से हिसार-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व भाजपा के अन्य बड़े नेता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार हवाई अड्डे का शुभारंभ किया था। हिसार से अयोध्या सीधे हवाई सेवाएं मिल रही हैं। लोग इस हवाई यात्रा का लाभ ले रहे हैं। आज हिसार चंडीगढ की हवाई सेवाएं शुरू हो रही हैं। हिसार के लोगों को बहुत बहुत बधाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार से अन्य हवाई अड्डों तक भी जल्द ही हवाई सेवाएं शुरू होंगी। इस हवाई सेवा का लाभ हरियाणा के साथ साथ पंजाब व राजस्थान के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसे देश उत्सव के रूप में मनाए रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी हमारी अर्थव्यवस्था बना। भारत की अनेक समस्याओं का समाधान हुआ। जम्मू कश्मीर की समस्या हो या आतंकवाद की समस्या हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों हमारी सरहदें मजबूत हुई। आज हमारा देश आतंकवाद को घर में घुसकर खत्म करता है।
कांग्रेस के सभी घोड़े हैं लंगड़े- सीएम सैनी
उन्होंने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों को हम सलाम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही आतंकवाद के अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास लंगड़े घोड़े हैं। भाजपा के पास तेज रेस वाले घोड़े हैं इसलिए देश तरक्की कर यहा है। आज भाजपा सरकार में महिलाओं को जो सुविधाएं मिल रही हैं उससे कांग्रेस को परेशानी हो रही।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)