किसानों के विरोध पर बोले कृषि मंत्री जेपी दलाल- आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ...

Edited By Shivam, Updated: 20 Sep, 2020 08:22 PM

कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर मचे बवाल पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में कांग्रेस पर एक के बाद एक प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस लाशों की राजनीति ना करे। दलाल ने किसानों के आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उन्होंने किसानों से अपील...

भिवानी (अशोक भारद्वाज): कृषि से जुड़े तीन अध्यादेशों को लेकर मचे बवाल पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी में कांग्रेस पर एक के बाद एक प्रहार किया और कहा कि कांग्रेस लाशों की राजनीति ना करे। दलाल ने किसानों के आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस व पूंजीपति नहीं चाहते कि किसान समृद्ध हों और उनके बच्चे कामयाब हों। दलाल ने कहा कि ऐसा हुआ तो विपक्षियों की राजनीति खत्म हो जाएगी।

बता दें कि कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगा रहे थे। इस दौरान उन्होने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को मांग रखने व धरने प्रदर्शन का हक है लेकिन हाईवे जाम कर जनता के लिए परेशानी करना सही नहीं। दलाल ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों में असामाजिक तत्व शामिल होकर हिंसा फैलाते हैं।

जेपी दलाल ने किसान नेता चढूनी को कांग्रेस का एजेंट व आढ़ती होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चढूनी ने कई बार चुनाव लङे और महज एक हजार वोट मिले। उन्होंने कहा कि अब ऐसे नेताओं की राजनीति नहीं चलने वाली। जेपी दलाल ने आढती एसो. द्वारा एक अक्टूबर से मंडी बंद रखने व बाजरे तथा ग्वार की फसलों की खरीद ना करने पर कहा कि ये वहीं लोग हैं जो एमएसपी व मंडी खत्म होने की बात करते हैं और अब खुद मंडी बंद कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!