वकील की पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, स्कूटी, पिस्तौल व चाकू बरामद

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jan, 2021 10:20 AM

advocate s wife s killer arrested scooty pistol and knife recovered

टोहाना में शुक्रवार को दोपहर के समय महिला सुमन लता को चाकू व गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। डी.एस.पी. बीरम सिंह ने पत्रकारों को बताया...

टोहाना : टोहाना में शुक्रवार को दोपहर के समय महिला कुसुम लता को चाकू व गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। डी.एस.पी. बीरम सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे वकील चिमन लाल गोयल की पत्नी कुसुम लता की चाकू से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने तुरंत सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले तथा आरोपी की मिली सी.सी.टी.वी. फुटेज लोगों को दिखाई जिसके तहत आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्रयोग में की गई स्कूटी, पिस्तौल, चाकू आदि भी बरामद कर लिए गए हैं। डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी गांव नागला का रहने वाला है। जो अपने पिता के साथ टोहाना में गोगामेड़ी के पास रह रहा है। आरोपी पंजाब की जिला बठिंडा के भुच्चो मंडी में नहरवाही में नौकरी करता है। अब पंजाब के मानसा में अपना मकान बना रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!