510 ग्राम डोडापोस्त व अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2022 09:16 AM

accused arrested including 510 grams of dodapost and illegal liquor

युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाने के लिए एस.पी. मकसूद अहमद ने नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए हैं। एस.पी. के आदेशों पर खरा उतरते हुए चौकी महमूदपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 510 ग्राम डोडापोस्त व 20.25 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू करके...

गुहला-चीका : युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाने के लिए एस.पी. मकसूद अहमद ने नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए हैं। एस.पी. के आदेशों पर खरा उतरते हुए चौकी महमूदपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 510 ग्राम डोडापोस्त व 20.25 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू करके नशा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया गया। 

एस.पी. मकसूद अहमद ने बताया कि बुधवार को चौकी महमूदपुर पुलिस के ए.एस.आई. बलविंद्र सिंह की टीम दोपहरकालीन गश्त दौरान गढ़ी नजीर क्षेत्र में मौजूद थी। जहां पर पुलिस को सहयोगी सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बिट्टू जो पंजाब का है अवैध शराब लेकर मरौडी गांव से गढ़ीनजीर के रास्ते पंजाब जाएगा। सुचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गढ़ी नजीर के रास्ते पर नाकाबंदी की गई। 

जहां पर कुछ समय बाद धनेठा साइड से एक स्कूटी पर आए संदिग्ध कुलारा जिला पटियाला पंजाब निवासी बिट्टू सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान स्कूटी के आगे रखे प्लास्टिक कैनी से 20.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। वीरवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा जिससे पूछताछ की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!