हादसा: बच्चों से भरी स्कूल वैन पेड़ से जा टकराई, बाल-बाल बचे बच्चे

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jul, 2022 05:48 PM

accident school van full of children collided with tree children survived

फतेहाबाद के भूना इलाक़े के गांव जांडलीकलां से चौबारा के बीच स्कूली वैन पेड़ से टकरा गई। यह हादसा वैन का संतुलन बिगड़ने से हुआ...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के भूना इलाक़े के गांव जांडलीकलां से चौबारा के बीच स्कूली वैन पेड़ से टकरा गई। यह हादसा वैन का संतुलन बिगड़ने से हुआ। 

जानकारी के मुताबिक गांव जांडलीकलां से एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। जब बस जांडलीखुर्द के पास पहुंची तो वैन का संतुलन बिगड़ गया और वैन पेड़ से टकराई। स्कूल वैन में 40 बच्चे सवार थे जिनमें से दो-तीन बच्चों को मामूली चोटे आई। इस हादसे में स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक को चोटें लगी है। घायलों को भूना सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!