यमुनानगर में ACB ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों क्लर्क और अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 17 Mar, 2023 08:24 PM

शहर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए डीएफएससी के क्लर्क और अकाउंटेंट को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यमुनानगर(सुमित): शहर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए डीएफएससी के क्लर्क और अकाउंटेंट को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों के एक डिपो होल्डर से घूस के रूप में 28000 रुपए की मांग की थी। फिलहाल टीम मामले की छानबीन में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि बिलासपुर में गुलाब सिंह भटेड़ी की पत्नी का डिपो है। साथ ही अन्य डिपो भी है, उन सबकी एवज में कमिश्न बनती थी। वहीं गुलाब सिंह ने अधिकारियों को कमीशन के पैसै के देने के लिए मन बना लिया और इसकी सूचना एंटी करप्शन सेल को भी दे दी। जिसके बाद टीम ने पूरा जाल बिछाया और 20 हजार की रिश्वत लेते हुए दोनों को रंगे हाथों काबू किया। अकाउंटेंट विकास और क्लर्क आजाद एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में है। इस महीने में एसीबी की तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

करनाल में ACB का बड़ा एक्शन:, 3 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार... दूसरा आरोपी...

रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा, कैथल में घूस लेता बिजली निगम का क्लर्क दबोचा, सोलर सब्सिडी के नाम पर...

शर्मनाक! चेंजिंग रूम में वीडियो बना रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, रोशनदान से बना...

हरियाणा में रिश्वतखोर इंस्पेक्टर गिरफ्तार, प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर ले रहा था घूस

जेल के बाहर 'आज़ादी' का द एंड, यमुनानगर जेल से छूटते ही यूपी पुलिस ने आरिफ मेवात को किया गिरफ्तार

यमुनानगर में भारी बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: पॉश इलाकों से लेकर कॉलोनियों में घुसा 3 से 4 फीट...

यमुनानगर में कल ‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ मैराथन...दौड़ेंगे1 लाख से अधिक लोग, CM सैनी हरी झंडी...

IDFC बैंक घोटाला: मामले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल ने कहा- न रिश्वत मांगी, न ली, सिर्फ...

यमुनानगर : बाथरूम में छिपा रखा था लाखों की खैर, वाइल्डलाइफ विभाग ने ऐसे किया भंडाफोड़

यमुनानगर में दुराचार पीड़ित 11 साल की बच्ची हुई गर्भवती, मासूम ने दिया बच्चे को जन्म