एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकड़ा MCG का रिश्वतखोर हेल्पर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Mar, 2026 02:47 PM

acb arrested mcg employee for accepting bribe

बादशाहपुर थाना एरिया में निर्माणाधीन मकान का कार्य सुचारू रूप से चलने देने की ऐवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे नगर निगम के एक हेल्पर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने काबू कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर थाना एरिया में निर्माणाधीन मकान का कार्य सुचारू रूप से चलने देने की ऐवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे नगर निगम के एक हेल्पर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 व भारतीय न्याय संहिता की धार ा308(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत देकर बताया था कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उसे नगर निगम के कुछ कर्मचारी निर्माणाधीन मकान को तोड़ने की धमकी दे रहे थे। मकान न तोड़ने की ऐवज में उन्होंने 50 हजार रुपए की मांग की थी। काफी बातचीत के बाद उसने 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसकी जानकारी पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो को देकर टीम के साथ पूरा जाल बिछाया। इसके बाद जब शिकायतकर्ता नगर निगम के हेल्पर को 40 हजार रुपए दे रहा था तो ब्यूरो की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव पलड़ा निवासी कपिल के रूप में हुई। टीम आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!