50 हजार रुपए रिश्वत के साथ ऑडिट ऑफिसर गिरफ्तार, कागजातों में कमियां निकालकर मांगी थी घूस
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 27 Mar, 2023 10:01 PM

नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना डिपार्टमेंट के तहत तैनात सिविल इंजीनियर से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले ऑडिट ऑफिसर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घरौंडा(विवेक राणा): नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना डिपार्टमेंट के तहत तैनात सिविल इंजीनियर से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले ऑडिट ऑफिसर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह एमएवाई के कागजातों में कमियां निकालकर अनावश्यक दबाव बना रहा था। अब एसीबी पंचकूला की टीम आरोपी से पूछताछ करेगी। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शहर की नगरपालिका में चंडीगढ़ की ऑडिट टीम अकाउंट की जांच करने के लिए पहुंची हुई थी। इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के दस्तावेजों की भी टीम ने जांच पड़ताल की। वहीं पीएमएवाई के ब्रांच का कार्य सिविल इंजीनियर मनदीप चौधरी देखता है। आरोप है कि वह पीएमएवाईके के कागजातों के जांच के दौरान ऑडिट टीम के ऑडिट ऑफिसर प्रेमचंद ने कागजातों में कमी निकालनी शुरू कर दी और तीन-चार दिन से अनावश्यक दबाव मनदीप पर बनाना शुरू कर दिया।
ऑडिट ऑफिसर द्वारा मनदीप को धमकी दी गई थी कि वे रिपोर्ट में जो भी कुछ लिखेंगे वहीं सच माना जाएगा। अगर वह इस कार्रवाई से बचना चाहता है तो 50 हजार रुपए का इंतजाम कर ले। इस धमकी के बाद ही मनदीप ने पंचकूला की एसीबी को रविवार को शिकायत दे दी थी और ऑडिट ऑफिसर को सोमवार का समय दिया गया था। एसीबी पंचकूला टीम के इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में टीम सुबह 11 बजे ही नगरपालिका में पहुंच चुकी थी और घात लगाए बैठी थी। जैसे ही ऑडिट ऑफिसर प्रेमचंद मनदीप के पास पैसे लेने पहुंचा और वह प्रेमचंद को पैसे दिए तो तुरंत एसीबी की टीम पहुंची और रंगे हाथों उसे काबू कर लिया। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

युवती की हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा, अदालत ने 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

ठेकेदार से रिश्वत लेता नगर निगम का कंप्यूटर ऑपरेशन गिरफ्तार

डिपो रिन्यूअल के एवज में रिश्वत की मांग पर मचा हड़कंप, खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर पर लगे 2 लाख...

चंद रुपयों के लिए ईमान का सौदा... हरियाणा में घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा

सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड को मिलेंगे 50 कर्मचारी, सदन बैठक में पार्षद आशीष को बनाया F&CC सदस्य

हरियाणा में बिजली निगम का ALM 2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, ट्रे फार्म के बिजली कनैक्शन के लिए...

हरियाणा में रिश्वत लेता ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर मौके से दबोचा; जानें पूरा मामला

हरियाणा में ACB का तगड़ा एक्शन, ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेता गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

रिश्वतखोरी पर ACB का वार, 2 लाख रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार, जांच जारी

खाकी शर्मसार; हरियाणा में 1.50 लाख की रिश्वत लेता ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर दबोचा..