गणतंत्र दिवस के दिन भी क्राइम ब्रांच का एक्शन, डाका डालने-किसान की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jan, 2026 01:16 PM

crime branch action on republic day accused arrested after encounter

सोनीपत जिले के गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान किसान साहिल की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम के साथ गांव सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर सुबह हुई...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले के गांव मल्हा माजरा में डकैती के दौरान किसान साहिल की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम के साथ गांव सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर सुबह हुई मुठभेड़ में आरोपी कुबेर उर्फ महिना घायल अवस्था में पकड़ा गया। दिल्ली की जेजे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस जांच में सामने आया था कि इसी आरोपी ने किसान साहिल के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या की थी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव मल्हा माजरा में साहिल की हत्या व उनके घर से हुई डकैती की वारदात में पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी कुबेर की तलाश कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कुबेर सोमवार सुबह सफियाबाद-मुनीरपुर रोड पर आने वाला है, जिस पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दी। इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने आरोपी को घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा तो खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई तो आरोपी कुबेर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस उन्हें दबोचकर नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया। 

PunjabKesari

पुलिस ने आरोपी तमंचा व बाइक बरामद की है। पुलिस ने मामले में दिल्ली के बवाना की जेजे कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ सद्दाम को सबसे पहले पकड़ा था। उसके बाद मूलरूप से गांव नाहरा हॉल डीडीए फ्लैट, नरेला के शेखर और दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी शफीक को मुठभेड़ में दबोचा था। दोनों के पैर में गोली लगी थी। बाद में सेबू और शोहिल उर्फ बाउंसर पकड़े गए थे। सभी की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम था। मामले में आरोपी कुबेर पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था। उस पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। सोमवार सुबह उसे दबोचा गया है। आरोपी ने ही साहिल को चाकू मारा था। 

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि गांव मल्हा माजरा में साहिल नाम के युवक की डकैती के बाद चाकू से गोदकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी कुबेर उर्फ महीना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, क्राइम ब्रांच सेक्टर 7 को सूचना मिली थी कि कुबेर उर्फ महीना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव सफियाबाद के आस-पास घूम रहा है तो इस पर क्राइम ब्रांच सेक्टर 7 की टीम ने कार्रवाई की तो उसने पुलिस पर गोलियां चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है और उसके ऊपर दिल्ली में दर्जन भर से ज्यादा संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और हरियाणा पुलिस ने इस स्पेशल 5 हजार रुपए का ईनाम रखा था, इस घटना को सुलझाने के लिए सरकार द्वारा 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित था, इससे अब पूछताछ की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!