Republic Day: CM सैनी ने गुरुग्राम में फहराया तिरंगा, विज ने यमुनानगर व मनोहर लाल ने हांसी में किया ध्वजारोहण, जानिए पूरी अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jan, 2026 10:58 AM

cm saini hoisted the tricolor in gurugram

देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सीएम सैनी गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

हरियाणा डेस्क: देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। सीएम सैनी गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इसके बाद सीएम सैनी संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारा रक्षा क्षेत्र तेजी से स्वदेशी के रूप में उभर रहा है। 

PunjabKesari

सीएम नायब सैनी ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने जी रामजी योजना शुरू की है। इस योजना के जरिए हमारे प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के उत्थान के लिए बनाई है। मुझे बताते हुए यह खुशी हो रही है कि छोटे से राज्य हरियाणा ने प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। यही वजह है कि कई कैटेगरी में हरियाणा उत्तर भारत में नंबर वन बना हुआ है।

PunjabKesari

यमुनानगर : यमुनानगर में 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व पुलिस लाईन जगाधरी में स्थित शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया।
PunjabKesari

हांसी : हांसी जिला बनने के बाद पहला जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ध्वज फहराया। यह समारोह राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहा है।

PunjabKesari

रोहतक : 77वें गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। अरविंद शर्मा ने परेड की सलामी भी ली। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!