बड़ी खबर; आखिरकार 14 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार से इन मांगों पर बनी सहमति

Edited By Harman, Updated: 14 May, 2026 05:28 PM

rohtak sanitation workers  strike ends after 14 days

पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की 12 मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनने पर आज हड़ताल खत्म हो गई है। रोहतक में राज्य स्तरीय प्रधान नरेश शास्त्री के साथ सफाई कर्मचारी व अग्निसमन कर्मचारियों की बैठक के बाद हड़ताल को वापस लेने की घोषणा...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की 12 मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनने पर आज हड़ताल खत्म हो गई है। रोहतक में राज्य स्तरीय प्रधान नरेश शास्त्री के साथ सफाई कर्मचारी व अग्निसमन कर्मचारियों की बैठक के बाद हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की गई है। सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 15220,मृत्यु होने पर 5 लाख की सहायता आश्रितों को नौकरी जैसी 12 मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनी। वही अग्निशमन कर्मचारियों की भी हड़ताल आज समाप्त हो गई है। 

PunjabKesari

बता दें कि पिछले 14 दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर में गंदगी के ढेर लग गए थे। इसके बाद सरकार हरियाणा निवास में बुधवार को शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के साथ दो चरणों में छह घंटे चली वार्ता सिरे चढ़ने के बाद नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी नेताओं ने वीरवार को रोहतक में प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद सहमति बनने के बाद हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15 हजार 220 रुपये करने पर सहमति बनी, जो अभी तक सात से आठ हजार रुपये दिया जा रहा है। गड़बड़ी पर ठेकेदार का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। इन्हें राज्य कर्मचारी बीमा (ईएसआइ) और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ भी मिलेगा।कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से वेतन दिया जाएगा। स्वीपिंग में लगे कर्मचारियों को तेल-साबुन भी दिया जाएगा। हाई कोर्ट में केस जीतने वाले फरीदाबाद के 111 कर्मचारियों के साथ ही 150 अन्य कर्मचारियों को पक्का करने पर सहमति बनी है।

राज्य परधन नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों की मौत पर दी जाने वाली सहायता राशि को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया जाएगा और आश्रित की 25 साल की आयु सीमा की शर्त हटेगी। युक्तीकरण के तहत चार-साढ़े चार हजार पद बनाए जाएंगे, जिससे 900 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।वहीं, फरीदाबाद में हादसे में मारे गए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के आश्रितों को 50 -50 लाख रुपये के साथ ही एक-एक परिजन को सरकार नौकरी मिलेगी। पे-रोल पर लगे 1250 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और आयु सीमा व सीटेट की शर्त से छूट मिलेगी। वर्दी और जोखिम भत्ते में पांच-पांच हजार रुपये देने के लिए फाइल चला दी गई है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी में छूट मिलेगी। भर्ती के लिए निकाले गए पदों को वापस लेकर पालिकाओं में रोल पर लगे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए आयुसीमा में भी छूट दी जाएगाी, जिससे 13 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि पिछले 14 दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने पर शहर में जगह-जगह गंदगी के देर लग गए और चारों तरफ बदबू फैल गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!