गणतंत्र दिवस: हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक,12 अन्य भी होंगे सम्मानित

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jan, 2026 09:29 AM

haryana police officer receive president police medal 12 others honoured too

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा वहीं 12 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

चंडीगढ़ : गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा वहीं 12 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा। 

ये होंगे सम्मानित

फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा। हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में सिमरदीप सिंह पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज, सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय मोगीनंद पंचकूला, सहायक पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम सुखबीर सिंह, निरीक्षक कंवर पाल हिसार, निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस अकादमी मधुबन करनाल, उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह स्पैशल टास्क फोर्स गुरुग्राम, उप-निरीक्षक योगेश कुमार फरीदाबाद, सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप चौहान सुरक्षा शाखा कार्यालय, निरीक्षक गूगन राम्म भारतीय रिजर्व विटालियन (आई.आर.बी.) मानेसर, निरीक्षक राजीव आर.टी.सी. भौंडर्स (गुरुग्राम), महिला उप-निरीक्षक रेखा कैथल क सहायक उप-निरीक्षक गुप्तचर कार्यालय चंडीगढ़ (पंचकूला) हरियाणा शामिल हैं।

झज्जर जेल अधीक्षक सेवा सिंह को राष्ट्रपति व आई.टी.बी.पी. (जी.डी.) देशवाल को पुलिस पदक

झज्जर जिला जेल के सुपरिटेंडेंट (जेल) सेवा सिंह को उनकी उल्लेखनीय और समर्पित सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। वहीं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आई.टी.बी.पी.) के उप-महानिरीक्षक (जी.डी.) विजय कुमार देशवाल को उनकी उत्कृष्ट, ईमानदार एवं निष्ठावान सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा पुलिस पदक (मैरिटोरियस सर्विस) से सम्मानित किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!