यहां 20 हजार रुपए में हो रही थी बेटियों की हत्या, वीडियाे वायरल होते ही मचा हड़कंप(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 23 Feb, 2020 04:58 PM

पंचकूला के सरकारी अस्पताल में गैरकानूनी तरीके से महिला का गर्भपात करने मामला सामने आया है।बता दें कि इस मामले में सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में गायनी बोर्ड के डॉ पूनम भार्गव का  वीडियों

पंचकूला (उमंग)-पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. पूनम भार्गव द्वारा गर्भपात करने के बदले पैसे मांगने का वीडियो सीमएओ सहित अन्य उच्चाधिकारियों के सामने आया है। वीडियो मिलने के बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई। अस्पताल प्रबंधन के आलाधिकारियों ने गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर का कमरा सील कर दिया था वहीं मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार सीएमओ के पास शिकायतकर्ता ने वीडियो भेजा है। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ की महिला से गर्भपात करने के बदले गाइनोकोलॉजिस्ट एमडी डॉ. पूनम भार्गव ने पैसे मांगे हैं। पैसे मांगने का वीडियो सीएमओ डॉ. जसजीत कौर के पास जैसे ही आया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए कमेटी गठित कर दी।


PunjabKesari
मामले को गंभीरता को देखते हुए उन्होंने कमेटी को निर्देश दिया कि सही तरीके से मामले की जांच हो। यह भी कहा कि अगर इस तरह का कोई मामला सामने आएगा तो संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। कमेटी मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर चुकी है। कमेटी में गायनी वार्ड की डॉक्टर और आर्थोपेडिक्स के सीनियर डॉक्टर इसकी जांच कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!