अभय चौटाला को सिरसा से बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी इनेलो

Edited By Deepak Paul, Updated: 02 Dec, 2018 02:18 PM

abhay chautala is a big blow to sirsa

इनेलो में मचे घमासान के बाद से लगातार इस्तीफे दिए जाने का दौर जारी है। ताजा कड़ी अाज सिरसा से जुड़ी जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनेलो की प्राथमिक से इस्तीफा दे दि

सिरसा(सतनाम सिंह): इनेलो में मचे घमासान के बाद से लगातार इस्तीफे दिए जाने का दौर जारी है। ताजा कड़ी अाज सिरसा से जुड़ी जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनेलो की प्राथमिक से इस्तीफा दे दिया। ये तमाम कार्यवाही आज दुष्यंत चौटाला के सिरसा निवास पर इनेलो के किसान सैल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह की अगुवाई में हुई। वहीं जींद में 9 दिसंबर को होने वाली रैली को लेकर उन्होंने कहा कि वे बढ़- चढ़ कर उसमें भाग लेंगे। 
PunjabKesari
किसान रैली के दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि पिछले दिनों घटे घटनाक्रम के बाद से ही इनेलो कार्यकर्ताओ में रोष था, जिसके चलते अाज करीब 1200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष द्वारा इस्तीफों पर दिए गए बयान पर कि "जो लोग पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं वो पार्टी के सदस्य है ही नहीं बल्कि उन्हें तो पार्टी से निकाला गया था " पर पूछे गए सवाल पर निशान सिंह ने कहा कि जितने भी लोगों ने इस्तीफे दिए हैं उनमे से किसी को भी नहीं निकाला गया था केवल पदमुक्त किया गया था जिनमें वो खुद भी शामिल हैं। 
PunjabKesari
जींद में 9 दिंसबर को होने वाली रैली को लेकर निशान सिंह ने अपना अनुमान बताया कि लगभग ढाई लाख लोग वहा पर अाएंगे। रैली का मुख्य चेहरा दुष्यंत चौटाला होंगे जो उसी दिन नई पार्टी के नाम और झंडे की घोषणा करेंगे। उन्होंने दुष्यंत की लोकप्रियता को देखते हुए कहा कि उन्हें नौजवानो की लिस्ट में 29वा नंबर मिला है। प्रदेश में लोग उन्हें इतना प्यार करते हैं कि शादी के कार्ड पर दुष्यंत की फोटो तक छपवा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!