मछली पकड़ने के लिए झील में उतरा युवक बहा, खोजबीन में जुटी गोताखोरों की टीम

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 06 Aug, 2023 08:48 PM

a young man drowned in the lake for fishing

जिले के दबखेड़ी गांव के पास स्थित एक झील में जाल लगाने के लिए उतरा एक युवक पानी में बह गया। युवक झील में मछली पकड़ने के लिए आया था। युवक विक्रम (32) निवासी मिर्जापुर भट्टा कॉलोनी का रहने वाला है...

कुरुक्षेत्र : जिले के दबखेड़ी गांव के पास स्थित एक झील में जाल लगाने के लिए उतरा एक युवक पानी में बह गया। युवक झील में मछली पकड़ने के लिए आया था। युवक विक्रम (32) निवासी मिर्जापुर भट्टा कॉलोनी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे विक्रम अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ झील में मछली पकड़ने आया था। इसी दौरान विक्रम झील में जाल लगाने के लिए नीचे उतर गया और लापता हो गया। सूचना पर गोताखोर की टीम ने दो घंटे तक झील में उसकी तलाश की, मगर विक्रम का कोई सुराग नहीं लग पाया।

बताया जा रहा है कि विक्रम के साथियों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, क्योंकि झील में पानी का स्तर काफी ज्यादा था। विक्रम उनको नजरअंदाज करके पानी में उतर गया। इसी दौरान जाल लगाते हुए वह पानी के बवंडर में फंसा गया, जिससे वह पानी में बह गया। सूचना पाकर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम सिंदर और गुरविंद्र ने झील में उसकी तलाश की। दो घंटे की तलाश के बाद विक्रम का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं इस घटना के बाद से विक्रम के परिजन बेहद चिंतित हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!