शहर से सामान लेकर वापस लौट रहा था शख्स, सड़क हादसे में हुई मौत

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 29 Jun, 2024 08:09 PM

a person died in a road accident

टोहाना शहर से घरेलू सामान लेकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार शख्स को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया।

टोहाना (सुशील सिंगला): टोहाना शहर से घरेलू सामान लेकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार शख्स को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने मृतक की पत्नी सीतो देवी के बयान पर कार्यवाही करते हुए कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दिए बयान में जमालपुर स्टेशन ढाणी निवासी सीतो देवी ने बताया कि वो और उसका पति मेहनत मजदूर का कार्य करते हैं, उसके दो लड़के व एक लड़की है। सीतो देवी ने बताया कि शाम को उसका पति घर का सामान लेने के लिए शहर गया था, जब वो घरेलू सामान लेकर बाइक पर वापस आ रहा था। तो रतिया रोड स्थित नई अनाज मंडी के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

वहीं हादसे की जानकारी पाकर उसका जेठ बलजिंद्र मौके पर आया और वाहन का इंतजाम करके उसके पति को शहर नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए ले आया। जहां इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए व 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!