हरियाणा में रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार, विजिलेंस ने मौके पर धरा...मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 14 Oct, 2026 04:29 PM

registry clerk arrested for taking a bribe in haryana

विजिलेंस विभाग फतेहाबाद की टीम ने रतिया की तहसील कार्यालय में दबिश देकर रजिस्ट्री क्लर्क वलविंद्र सिंह को

फतेहाबाद : विजिलेंस विभाग फतेहाबाद की टीम ने रतिया की तहसील कार्यालय में दबिश देकर रजिस्ट्री क्लर्क वलविंद्र सिंह को 4000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ने यह कार्रवाई पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की है। उन्होंने सूचना दी थी कि उनके एक साथी से दादा लाई जमीन की कन्वैस डीड करवाने के बदले में रजिस्ट्री कलर्क 5000 रुपए मांग कर रहा है तथा बाद में 4 हजार रुपए में सौदा तय हुआ है।

विजिलेंस के इंस्पैक्टर मनमोहन सिंह ने वताया कि मनदीप नथवान की शिकायत पर टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल विछाया। वाद दोपहर जव संबंधित व्यक्ति रजिस्ट्री के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचा तो जैसे ही रजिस्ट्री क्लर्क ने रिश्वत की राशि ली तो पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!