मिलकर खाना बना रही थी सास-बहु, सिलेंडर ने पकड़ ली आग, झुलसने के बाद पीजीआई रेफर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Feb, 2026 09:45 PM

a mother in law and daughter in law were cooking together when the gas cylinder

समालखा के वार्ड नंबर-8 स्थित आजाद नगर में रविवार देर शाम को गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हादसा

समालखा (विनोद लाहोट): समालखा के वार्ड नंबर-8 स्थित आजाद नगर में रविवार देर शाम को गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हादसा हो गया। पार्षद विनोद वाल्मीकि के घर के सामने स्थित एक मकान में रसोई के दौरान गैस सिलेंडर की लिंकेज से आग भड़क उठी, जिसमें बहू पिंकी और उसकी सास शकुंतला गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को पहले समालखा सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त फौजी के पुत्र चांद की पत्नी पिंकी रसोई में खाना बना रही थी, तभी गैस लीक होने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगते ही पिंकी सिलेंडर को बाहर बरामदे में ले जाने का प्रयास करने लगी, इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। बहू को बचाने के प्रयास में उसकी सास शकुंतला भी झुलस गई।

PunjabKesari

घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पार्षद विनोद वाल्मीकि ने तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए गीले कपड़े और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया। आग लगने से रसोई में रखा फ्रीज व अन्य सामान जलकर गया तथा घर में धूआं भर गया।

पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं समय पर सूचना और लोगों की तत्परता से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!