करनाल में केमिकल फैक्टरी में लगी भयंकर आग, चारों तरफ धुआं ही धुआं

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Feb, 2025 01:14 PM

a huge fire broke out in a chemical factory in karnal

करनाल के सेक्टर-3 स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई।

करनाल : करनाल के सेक्टर-3 स्थित एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्टरी से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग के कारण आसपास के इलाके में धुआं फैल गया।

 PunjabKesari

बताया जा रहा है कि करीब सुबह 10:00 बजे लगी इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्टरी में मौजूद केमिकल्स के कारण बार-बार धमाके हो रहे हैं। प्रशासन यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आग लगने के समय फैक्टरी में कितने लोग मौजूद थे और किसी के हताहत होने की संभावना है या नहीं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!