बेखौफ चोर ने पौने घंटे में खंगाला पूरा अस्पताल, फिर लैपटॉप व मोबाइल ले हुआ फरार

Edited By Isha, Updated: 14 Nov, 2019 06:25 PM

a fearless thief searched the entire hospital in a quarter of an hour

सोनीपत के  मॉडल टाऊन स्थित मित्तल नर्सिग होम में एक बेखौफ चोर पौन घंटे तक पूरे अस्पताल को खंगालता रहा। अंत में वह काउंटर पर रखा लैपटॉप और एक

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के  मॉडल टाऊन स्थित मित्तल नर्सिग होम में एक बेखौफ चोर पौन घंटे तक पूरे अस्पताल को खंगालता रहा। अंत में वह काउंटर पर रखा लैपटॉप और एक कमरे से मोबाइल फोन चुरा फरार हो गया। चोर को पकड़े जाने का जरा भी खौफ नहीं था।  पूरी वारदात का खुलासा सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद हुआ। अब अस्पताल प्रबंधन वीडियो के आधार पर चोर का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। 

PunjabKesari

जानकारी अनुसार अस्पताल में घुसा चोर पहले तो अस्पताल के परिसर में घूमता रहा। फिर मरीजों के कमरों में जाकर टोह लेता रहा। किसी कर्मचारी को आता देखकर वह कमरे के बाहर खड़े होकर वहां मौजूद लोगों से बातचीत करने का नाटक करने लगता। चोर ने कई बार ऐसा किया। बाद में मौका मिलते ही चोर काउंटर पर रख लैपटॉप और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!