घरौंडा में एक कार ने 12 वर्षीय बच्चे को रौंदा, दर्दनाक मौत
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 28 Jan, 2023 09:42 PM

शहर के कोहंड शनि मंदिर के सामने कार की टक्कर से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
घरौंडा(विवेक राणा): शहर के कोहंड शनि मंदिर के सामने कार की टक्कर से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शनि मंदिर के सामने भीख मांगता था। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि शनिवार को शनि मंदिर के पास एक बच्चा सड़क क्रॉस कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी पानीपत की तरफ से आ रही एक कार ने बच्चे को सीधी टक्कर मार दी और टक्कर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हालांकि कार में सवार युवकों ने उतरकर जरूर देखा लेकिन वे तुरंत कार के साथ मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय लोग उसकी तस्वीरे खींच रहे थे। इस दौरान ऑटो में एक युवक और बच्चे को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे को हेड इंजरी हुई थी।
मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान बच्चे की जेब से कुछ सिक्के बरामद हुए है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक भिखारी हो सकता है और शनि मंदिर पर आज भीख मांगने के लिए आया होगा और उसी दौरान वह हादसे की शिकार हो गया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

इंसानियत हुई शर्मसार: पिकअप की टक्कर के बाद महिला की मौत, सड़क पर पड़े शव को रौंदते रहे सैकड़ों वाहन

ऐसी दर्दनाक मौत...कांप जाएगी रूह, यमुनानगर में युवक की निर्मम हत्या

Road Accident : नेपाल यात्रा बनी मौत का अंतिम सफर, बिहार में सड़क हादसे में 5 हरियाणवियों की...

फरीदाबाद में स्टंट के चक्कर में गई जान, खाई में गिरी थार...15 वर्षीय नाबालिग की मौत

पानीपत: रंजिश की भेंट चढ़ा 22 वर्षीय युवक...होली मनाने पर 25 लोगों ने सरेआम उतारा मौत के घाट

बावल में Hit and Run: ड्यूटी पर जा रहे 27 वर्षीय युवक की हादसे में मौत, पेट्रोल पंप पर करता था काम

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Sonipat में दर्दनाक हादसा: 2 डॉक्टरों की हुई मौत, सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक

हरियाणा में लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत, पूर्व प्रेमी संग मिलकर युवती ने दी नए प्रेमी को दर्दनाक...

यमुनानगर में महिला हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, दी थी दर्दनाक मौत, करीब ढ़ाई साल बाद मिली सजा