Haryana Budget 2026 : स्पीकर के हलके को बड़ी सौगातें, घरौंडा में होगा HSVP सेक्टर का विकास

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Mar, 2026 08:04 PM

haryana budget 2026 speaker s constituency to get major gifts hsvp sector to b

हरियाणा विधान सभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट

 चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा विधान सभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने करनाल जिले के घरौंडा विधान सभा क्षेत्र के लिए भी अनेक विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इन घोषणाओं का विधान सभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधान सभा क्षेत्र से विधायक हरविन्द्र कल्याण ने उनका आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट अभिभाषण प्रस्तुत करते हुए प्रस्ताव रखा कि घरौंडा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का सेक्टर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही विधान सभा क्षेत्र के गांव हसनपुर में 100 एकड़ का डियर पार्क स्थापित होगा। इनके अतिरिक्त दिल्ली से करनाल तक रैपिड रेल कनेक्टिविटी बनाने की भी घोषणा की।

इसके साथ ही करनाल में 600 एकड़ में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के लिए केंद्र से अनुमति का प्रयास भी रहेगा। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इलाके को तेज व आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से हलके में शहरी विकास, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तुत बजट संतुलित और प्रदेश के विकास को गति देने वाला साबित होगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!