धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 98 हजार रुपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Nov, 2020 02:13 PM

98 thousand rupees withdrawn from fraudulent tax account

क्षेत्र के गांव पौली के एक युवक के खाते से किसी  अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 98 हजार रुपए निकाल लिए है। पीड़ित ने इसकी शिकायत जुलाना पुलिस को...

जुलाना : क्षेत्र के गांव पौली के एक युवक के खाते से किसी  अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 98 हजार रुपए निकाल लिए है। पीड़ित ने इसकी शिकायत जुलाना पुलिस को दी। गांव पौली निवाली दलबीर ने पुलिस ने बताया कि उसका खाता जुलाना के एक बैंक में है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 98 हजार रुपए निकाल लिए है।

खाते से रुपए निकालने का पता तब लगा जब उसके फोन पर रुपए निकाले जाने का संदेश आया। जब उसने बैंक जाकर बैलेस चैक किया तो पता चला किसी अज्ञात ने उसके खाते से 98 हजार रुपए निकाले है। जिसके बाद इसकी शिकायत जुलाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।              

                                                       

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!