गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा सहित 8 अपराधियों पंचकूला कोर्ट में पेश

Edited By Isha, Updated: 13 Nov, 2019 03:26 PM

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में चार दर्जन से ज्यादा मामलों में संलिप्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा सहित कुल 8 आरोपियों को पुलिस आज कड़ी सुरक्षा के बीच

पंचकूला (उमंग): पंचकूला कोर्ट में बुधवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा समेत आठ आरोपियों को पेश किया गया। पंजाब और राजस्थान की जेलों में कैद आठों आरोपियों को पंचकूला के सात एसएचओ और सीआईडी की टीम लेकर पहुंची। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पेशी दो मामलों में हुई।एक पंचकूला-मोरनी के रास्ते में देर रात ढाबे में चली गोली के मामले में और दूसरी सेक्टर छह स्थित नागरिक अस्पताल से आरोपी दीपक को भगाने के मामले में।

आज की सुनवाई में  कोर्ट ने आरोपियों पर IPC की धारा 307 जे तहत हत्या के प्रयास के आरोप तय। मामले की अगली सुनवाई अब 19 दिसंबर को होगी। गैंगस्टरों की पेशी के दौरान पंचकूला पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। आठों आरोपी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 4 दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामलों में लिप्त हैं।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!