पुलिस जांच ने पलटा महिला पर एसिड अटैक का केस, दो गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Mar, 2026 02:32 PM

one arrested in case of attack with acid on his girlfriend

सिविल अस्पताल में युवती पर एसिड अटैक करने के मामले में पुलिस जांच ने पूरे केस का रुख ही बदल दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सिविल अस्पताल में युवती पर एसिड अटैक करने के मामले में पुलिस जांच ने पूरे केस का रुख ही बदल दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी महिला का प्रेमी है जो लिव इन में उसके साथ बादशाहपुर थाना एरिया में रहता था और उसने मारपीट की थी।  वहीं, जब अस्पताल में गई तो एक महिला ने उस पर एसिड से अटैक कर दिया। इस एसिड अटैक मामले में सेक्टर-10 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को भी अरेस्ट कर लिया है। 

 

 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 8 मार्च की रात को सेक्टर-10ए थाना पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला मारपीट के मामले में अस्पताल में इलाज कराने आई थी। यहां एक महिला ने उस पर एसिड से अटैक कर दिया। इसमें वह झुलस गई और उसका तुरंत ही इमरजेंसी में इलाज कराया गया। यहां उसकी हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

 

मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह करीब 4 वर्ष पहले काम की तलाश में गुड़गांव आई थी। यहां पवन नामक व्यक्ति के साथ सेक्टर-72 में एक फ्लैट में रह रही थी। 8 मार्च को पवन ने उसके साथ मारपीट की तथा सिविल अस्पताल सेक्टर-10 में इलाज के दौरान एक महिला ने उस पर एसिड फेंक दिया, जिससे उसके कपड़े जल गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं से संबंधित केस बादशाहपुर थाने में दर्ज किया। वहीं, मामले में एसिड अटैक का केस सेक्टर-10 थाना पुलिस ने दर्ज किया। मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 ने मारपीट करने के मामले में जहां आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं, पुलिस ने एसिड अटैक करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान रेवाड़ी निवासी साक्षी के रूप में हुई।

 

महिला से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साक्षी के पति की महिला दोस्त मीनाक्षी के सिविल अस्पताल आने की उसे जानकारी मिली थी। मीनाक्षी से उसकी पिछले दिनों लड़ाई हुई थी। ऐसे में उसने मीनाक्षी के धोखे में पीड़ित महिला पर बाथरूम साफ करने वाला एसिड डाल दिया और फरार हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!