Haryana Weather : 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया 8 शहरों का तापमान, ये शहर रहा सबसे ठंडा

Edited By Isha, Updated: 21 Nov, 2025 10:47 AM

8 cities recorded temperatures below 10 degrees this city was the coldest

हरियाणा में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। कारण पहाड़ों पर बर्फबारी का होना है, जिस कारण मैदानी इलाके सुबह और रात के समय ठिठुर रहे हैं। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से राहत मिली हुई है।

हिसार: हरियाणा में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। कारण पहाड़ों पर बर्फबारी का होना है, जिस कारण मैदानी इलाके सुबह और रात के समय ठिठुर रहे हैं। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से राहत मिली हुई है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह और शाम के समय हल्की धुंध भी देखी जा सकती है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क व परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है।


उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में 4.8 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। नारनौल में सबसे कम 7 डिग्री तापमान देखने को मिला। नारनौल के बाद हिसार दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पारा 8.4 डिग्री देखने को मिला।

मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड और बढ़ सकती है। दिन में बीच-बीच में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं हरियाणा के 8 शहरों में तापमान अब भी 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।


  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!