Edited By Isha, Updated: 12 Feb, 2026 04:46 PM

अबू धाबी में आयोजित प्रथम ओपन वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में हरियाणा के अनुभवी खिलाड़ी राम किशोर शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का पदक खाता खोल दिया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता है।
चंडीगढ़: अबू धाबी में आयोजित प्रथम ओपन वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में हरियाणा के अनुभवी खिलाड़ी राम किशोर शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का पदक खाता खोल दिया है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता है।
पंचकूला के 76 वर्षीय शर्मा कॉलेज से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 1994 जकार्ता एशियाई मास्टर्स में रजत, 1996 सियोल में रजत और 2000 बेंगलुरु में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलिया के स्वर्ण कोस्ट में 100 मीटर दौड़ के दौरान चोट लगने के बाद उन्होंने भाला फेंक को अपना मुख्य खेल बनाया है।
शुरुआती चुनौतियों के बावजूद उन्होंने 2024 सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद 2025 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य और थाईलैंड ओपन में रजत पदक हासिल कर अपनी वापसी साबित की।