वैगनार गाड़ी से बियर की 70 पेटियां बरामद, 2 आरोपी  गिरफ्तार, एक मौके से फरार

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2020 05:08 PM

70 cases of beer seized from wagonar vehicle

नूंह में अपराधा शाखा पुलिस ने वैगनार गाडी में 70 पेटी बीयर शराब बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुछताछ के दौरान उनके गोदाम पर छापेमारी कर पुलिस ने 98

नूंह मेवात(ऐ.के बघेल): नूंह में अपराधा शाखा पुलिस ने एक वैगनार गाड़ी में 70 पेटी बियर बरामद की है। पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुछताछ के दौरान उनके गोदाम पर छापेमारी कर पुलिस ने 98 पेटी देसी अंग्रेजी शराब की पेटियां भी बरामद की है वहीं एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है।  

जांच अधिकारी एसआई मल्खान सिंह ने बताया कि मुखबिर  की सूचना पर तीन आरोपियों को एक वैगनार गाड़ी में बियर की पेटियां रखते हुए मौके पर छापेमारी की जिसपर एक आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस ने दो आरोपियों दिलिप व विजय को मौके से गिरफ्तार किया है।  

आरोपियों से पुछताछ के बाद पुलिस ने घर पर बने गोदाम पर छापा मारा जहां पुलिस को एक कमरे से 42 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 56 पेटी देशी शराब की रखी मिली  जिनको  पुलिस ने कब्जे में  लेकर  आरोपियों दिलिप, विजय व भूपेश के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मुकदमा दर्ज किया हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!