यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धि के नाम पर की थी 5 बहनों के इकलौते भाई की हत्या, फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2026 03:38 PM

fugitive accused arrested in yamunanagar for murder of innocent child

हरियाणा के यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धि के लिए पांच वर्षीय प्रिंस की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक सिद्धि के नाम पर गांव कामीमाजरा के पांच वर्षीय प्रिंस की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे जोगिंद्रनगर...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में तांत्रिक सिद्धि के लिए पांच वर्षीय प्रिंस की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक सिद्धि के नाम पर गांव कामीमाजरा के पांच वर्षीय प्रिंस की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे जोगिंद्रनगर निवासी राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में इससे पूर्व दंपती व उनके नाबालिग भांजे व साले को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि यमुनानगर में 31 जुलाई 2025 को प्रिंस का शव गांव पांसरा में ट्यूबवेल के पानी की नाली में मिला था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें सामने आया कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद केस में हत्या सहित अन्य धारा इजाद की गई। शुरूआत से ही इस केस में बच्चे के परिवार व रिश्तेदारों पर शक था। जिसके चलते उन पर नजर रखी गई। केस की तफ्तीश सीआइए वन ने की। 

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतिंदर ने बताया कि तफ्तीश में मृतक की चचेरी बहन भारती व उसके पति जोगिंद्र नगर निवासी शिव कुमार की गतिविधि संदिग्ध लगी। लगभग पांच माह बाद आरोपित दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो तांत्रिक क्रिया के नाम पर हत्या की बात खुली। जांच में सामने आया कि आरोपित शिव कुमार तांत्रिक क्रिया करता था। जिसके चलते उसने बच्चे का अपहरण किया और उसकी कामीमाजरा के श्मशान घाट में हत्या कर दी। बाद में शव को ट्यूबवेल के पास फेंक दिया। ताकि यह लगे कि डूबने से बच्चे की मौत हुई है। 

जांंच के दौरान दंपती के नाबालिग भांजे व साले की संलिप्ता मिलने पर पकड़ा गया लेकिन एक आरोपित राजकुमार फरार हो गया था। वह भी तांत्रिक क्रिया करता था। बच्चे की हत्या में उसकी भी संलिप्ता थी। जिसके बाद ही आरोपित राजकुमार यहां से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी रही। इस दौरान उसके राजस्थान में होने का पता लगा। वह भेष बदलकर रह रहा था। सीआइए वन की टीम ने उसे काबू कर लिया। यहां कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पांच बहनाें का इकलौता भाई था प्रिंस

प्रिंस पांच बहनों का इकलौता भाई था। इसलिए ही उसे तांत्रिक क्रिया के लिए चुना गया। 31 जुलाई काे आरोपित दंपती के बच्चे का जन्मदिन था। जन्मदिन में प्रिंस भी आया हुआ था। जन्मदिन मनाने के बाद आरोपित शिव कुमार गांव कामीमाजरा में पहुंचा। वहां से उसने प्रिंस का अपहरण कर लिया था। उसे श्मशान घाट में लेकर गया था। जहां तांत्रिक क्रिया की और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!