दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूटे 7 लाख रुपए

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2021 04:51 PM

7 lakh rupees looted from finance company employee in broad daylight

जिला लगातार अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है। लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की तो बाढ़ सी आ गई है। आज दोपहर को बदमाशों ने पुलिस को सीधे चुनौती देते हुए एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से सात लाख रुपए लूट लिए और आसानी से फरार हो गए। दिनदहाड़े हु

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : जिला लगातार अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है। लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की तो बाढ़ सी आ गई है। आज दोपहर को बदमाशों ने पुलिस को सीधे चुनौती देते हुए एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से सात लाख रुपए लूट लिए और आसानी से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से जिले में सनसनी फैल गई और पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। शहर की पॉश ब्रास मार्केट में महेंद्रा फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है।

आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कैशियर राजस्थान के गांव मांढण निवासी आदित्य करीब सात लाख रुपए बैग में लेकर नई अनाज मंडी स्थित पीएनबी बैंक में पैमेंट जमा कराने जा रहा था। जब आदित्य बाइक से बैंक जा रहा था तो ब्रास मार्केट के मोड पर पहले से खड़े  दो युवकों ने उसे रोका और वह कुछ समझ पाता उसके पहले ही दोनों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर बदमाश उसका बैग लूटकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीआईए व मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की विवेचना शुरू की।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की इस घटना के समय मार्केट में काफी चहल-पहल व भीड़ रहती है और फिर भी किसी ने अभी तक इस घटना को घटित होते नहीं देखा। इसी के चलते पुलिस के कुछ अधिकारी घटना पर संदेह जता रहे हैं और इसी के चलते मामले की हर पहलूओं से जांच-पड़ताल की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!