पशुबाड़े के कमरे में मिली 5 मृत गांय, बेहोशी की दवाई देने का शक

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2019 03:37 PM

उपमंडल सिवानी के गांव खेड़ा में उस समय हडक़ंप मच गया जब बेसहारा पशुओं के लिए बनाए गए एक पशुबाड़े के कमरे में 5 गांय मृत अवस्था में मिली। सूचना के बाद गो रक्षा दल के कार्यकर्ता, ग्रामीणों के

सिवानी मंडी( गुलशन पोपली):  उपमंडल सिवानी के गांव खेड़ा में उस समय हडक़ंप मच गया जब बेसहारा पशुओं के लिए बनाए गए एक पशुबाड़े के कमरे में 5 गांय मृत अवस्था में मिली। सूचना के बाद गो रक्षा दल के कार्यकर्ता, ग्रामीणों के अलावा पशुपालन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।  पशुपालन विभाग ने बंद कमरों में मृत पड़े गायों को शवों को पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें जमीन मेें दफना दिया। पुलिस ने गोरक्षा दल के कार्यकर्ता सुनील परिहार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ गो हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक उपमंडल प्रशासन ने सिवानी क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की बढ़ती तादात से इलाके के लोगों को निजात दिलवाने के लिए खेड़ा गांव में एक पशुबाड़े का निर्माण करवाया था। यहां चारे और पानी की कमी की वजह से करीब 3 साल पहले प्रशासन ने इस पशुबाड़े को बंद करवा दिया था। बुधवार की सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने पशुबाड़े के पास बदबू महसूस की तो वह बाड़े के अंदर गया और एक कमरे में छह पशु उसे बंद मिले। इस दौरान एक पशु मौके से भाग गया जबकि शेष बचे पांच पशु मौत का शिकार हो चुके थे। उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना गांव के सरपंच प्रतिनिधी महेंद्र के अलावा गोरक्षा दल और पुलिस व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना के तुरंत बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
PunjabKesari
जांच के दौरान गोरक्षा दल के सदस्यों को मौके पर एक कैमिकल की शीशी भी मिली है जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि संबंधित शरारती तत्व ने गायों को बेहोशी की कोई दवाई पिलाई होगी। पशुपालन विभाग की टीम ने शीशी को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए अपने कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए मधुबन स्थित लैब में जांच के लिए भेज दिया है। गोरक्ष दल के कार्यकर्ताओं की मांग है कि पुलिस गोहत्या करने वाले शरारती तत्वों का सुराग लगाकर उन्हें सजा करवाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!