हरियाणा के समालखा में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, 35 साल के शख्स पर लगे आरोप

Edited By Vivek Rai, Updated: 08 May, 2022 08:45 PM

4 year old girl raped in haryana s samalkha

पानीपत के समालखा के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रदेश में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां एक 35 साल के शख्स ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की।

पानीपत(सचिन): पानीपत के समालखा के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रदेश में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां एक 35 साल के शख्स ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की।

बताया जा रहा है कि बच्ची पड़ोसी के घर खून से लथपथ बेसुध हालत मिली है। पीड़ित के परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बच्ची गली में खेलते हुए पड़ोसी युवक के घर चली गई थी। जहां आरोपी ने उसके साथ घिनौनी हरकत की।

फिलहाल, डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक के पीजीआई में रैफर कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद से युवक भी गांव से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!