कुरुक्षेत्र में घर के बाहर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, बच्चे की मौत से गहरे सदमे में परिवार

Edited By Harman, Updated: 18 May, 2026 04:59 PM

toddler playing outside his home in kurukshetra falls victim to tragic accident

जिला कुरुक्षेत्र में डेढ़ साल के मासूम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, बाद में आरोपी पक्ष...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : जिला कुरुक्षेत्र में डेढ़ साल के मासूम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, बाद में आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट और दबाव बनाने की कोशिश की।

नहाने गई थी मां, कुछ सेकेंड में सड़क पर पहुंच गया बच्चा

मृतक बच्चे की पहचान प्रशांत (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम विजयपाल और मां का नाम सीमा है। परिवार रतगल क्षेत्र में रह रहा है। परिवार में दो और बच्चे हैं—8 साल का बेटा और 5 साल की बेटी। मृतक बच्चे की मां सीमा ने बताया कि सुबह वह नहाने जाने लगी थी। उसने घर में मौजूद अपने पति विजयपाल से बच्चे का ध्यान रखने को कहा था। इसी दौरान बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते सड़क तक पहुंच गया। सीमा के मुताबिक, सामने पूर्व सरपंच के घर में मिट्टी डालने का काम चल रहा था। वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली आ-जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान ट्रॉली ने बच्चे को टक्कर मार दी और चालक बच्चा घायल हो गया परिजनों का कहना है कि हादसा इतना तेज था कि बच्चे को गंभीर चोटें आईं। मां जब रोते हुए ट्रॉली के पीछे भागी तो चालक मौके से फरार हो गया।

PunjabKesari

अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

परिजन घायल बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां सीमा का आरोप है कि बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। उसने कहा कि हादसे के बाद वह पुलिस चौकी पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari

परिवार का आरोप- शिकायत के बाद घर में घुसकर धमकाया

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि जब परिवार ने मामले में शिकायत की तो मिट्टी डालने वाले पक्ष के लोग उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी मां के साथ धक्का-मुक्की की और डराने-धमकाने की कोशिश की। परिवार का यह भी कहना है कि जिस घर में मिट्टी डालने का काम चल रहा था, वहां CCTV कैमरे लगे हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि कैमरे की रिकॉर्डिंग होने के बावजूद उन्हें कहा कि कैमरे बंद थे।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते चालक को रोका जाता तो शायद हादसे के बाद सच्चाई सामने आ सकती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद इलाके में गम और गुस्से का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!