हिसार में बढ़ती जा रही कोरोना मरीजाें की संख्या, 3 और पॉजिटिव केस मिले

Edited By vinod kumar, Updated: 19 May, 2020 05:03 PM

3 more corona positive cases found in hisar

हिसार जिला की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं, यहां कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़ती जा रही है।मंगलवार को हिसार में तीन और कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें से दो हिसार के गांव बडाला और तीसरा व्यक्ति जींद निवासी है। बडाला गांव में मिले...

हिसार (विनाेद): हिसार जिला की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं, यहां कोरोना पेशेंट की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को हिसार में तीन और कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें से दो हिसार के गांव बडाला और तीसरा व्यक्ति जींद निवासी है। बडाला गांव में मिले दोनों संक्रमित यहां पहले पॉजिटिव मिले सिक्योरिटी गार्ड की कांटेक्ट हिस्ट्री वाले पेशंट हैं।

वहीं जींद के पेशंट की कांटेक्ट हिस्ट्री अभी पता नहीं लगी है। जींद वाले पेशंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि ये पेशंट कुछ दिन से हिसार के दो निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहा था। कुछ दिन पहले वह हिसार के जिंदल अस्पताल में इलाज के लिए आया था, वहां उसका कोरोना सैंपल लिया गया। सैंपल का रिजल्ट आने से पूर्व ही वह यहां से चला गया। इसके बाद वह व्यक्ति इलाज के लिए हिसार के सर्वोदय हस्पताल में भर्ती हुआ।

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिला। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। उसे तुरंत सर्वोदय अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के बायोलॉजिस्ट डॉ रमेश पूनिया ने बताया कि गांव बडाला में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति कुछ दिन पहले नोएडा से लौटा था। उसके सैम्पल की रिपोर्ट 16 मई को पॉजिटिव मिली थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आए उसके परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए थे, जिनमें से आज एक 38 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय लड़की का सैम्पल पॉजिटिव मिला है। प्रशासन ने पहले ही गांव बडाला को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है और आसपास के इलाके को बफर जोन बना दिया है। अब दो और पॉजिटिव मामले मिलने के बाद प्रशासन और अधिक मुस्तैदी से इलाके के लोगों की सैंपलिंग करेगा।

वहीं जींद से आए व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सर्वोदय अस्पताल के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां पेशेंट को एचडीयू में भर्ती किया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग इस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए चिकित्सकों और स्टाफ को आइसोलेशन में रखकर उनके सैंपल भी लेगा। इन तीन नए मरीजों के आने के बाद हिसार में कुल कोरोना पेशंट की संख्या 9 हो गई है और एक्टिव पेशंट 6 हो गए हैं। जींद वाले पेशंट की गिनती जींद में की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!